भारत का ऐतिहासिक सफर: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों ने इतिहास रचते हुए कुल 29 पदक जीते, जिसमें 7 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। –

ट्रैक एंड फील्ड में जलवा: ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत ने सबसे ज्यादा 17 पदक जीते, जिससे देश की पदक तालिका में मजबूत उपस्थिति बनी।

अवनि लेखरा का कमाल: निशानेबाज अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा और लगातार दूसरी बार पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता।

सुमित अंतिल की उपलब्धि: सुमित अंतिल ने भाला फेंक में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता।

कपिल परमार का जूडो पदक: पहली बार जूडो में भारत को कपिल परमार ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक दिलाया

 हरविंदर सिंह का स्वर्ण: तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

धर्मबीर और प्रणव सोरमा का क्लब थ्रो में जलवा: क्लब थ्रो में धर्मबीर और प्रणव सोरमा ने भारत के लिए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रीति पाल की संघर्ष यात्रा: प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर टी35 और 200 मीटर टी35 श्रेणियों में कांस्य पदक जीतकर अपनी जगह बनाई।

थुलसिमति मुरुगेसन का इतिहास: पैरा-बैडमिंटन में थुलसिमति मुरुगेसन ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा और इस खेल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

नवदीप का स्वर्ण पदक: भारत को पेरिस पैरालंपिक में अंतिम स्वर्ण पदक नवदीप ने दिलाया, जिससे भारत का अभियान शानदार तरीके से समाप्त हुआ।