Bigg Boss 18 Finale: कौन बनेगा विनर? इनाम की रकम और 6 फाइनलिस्ट्स से जुड़ी हर जानकारी

By
On:
Follow Us

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो ‘Bigg Boss 18’ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस शो का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को है।

‘बिग बॉस’ भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो है। हर साल सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं, जो करीब तीन महीने तक चलता है। इस साल ‘Bigg Boss 18’ की  शुरुआत 6 अक्टूबर 2024 को हुई थी। यह सीजन साढ़े तीन महीने तक टीवी पर चला और अब इस सीजन को अपना विजेता मिलने वाला है। रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें एडिशन के ग्रैंड फिनाले के बारे में हर डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।

Bigg Boss 18 Grand Finale कब है?

Bigg Boss 18 Grand Finale एपिसोड को आप रविवार रात 9:30 बजे से कलर्स टीवी पर देख सकेंगे। यह एपिसोड ढाई से तीन घंटे तक चलेगा और रात 12 बजे के करीब शो को अपना विजेता मिल जाएगा। कलर्स टीवी के अलावा आप ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले को मोबाइल ऐप जियो सिनेमा और जियो टीवी पर भी लाइव देख सकते हैं। फिलहाल इस शो को जीतने की रेस में 6 कंटेस्टेंट हैं, जो भी यह शो जीतेगा उसे मोटी रकम दी जाएगी।

ये 6 कंटेस्टेंट हैं फिनाले का हिस्सा

Bigg Boss 18 Finale: कौन बनेगा विनर? इनाम की रकम और 6 फाइनलिस्ट्स से जुड़ी हर जानकारी

इस शो की शुरुआत 18 कंटेस्टेंट से हुई थी। बीच में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुईं। अब इस शो का हिस्सा सिर्फ 6 कंटेस्टेंट हैं। उन 6 कंटेस्टेंट में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरंग और रजत दलाल शामिल हैं। अब देखना यह है कि इनमें से कौन इस शो का खिताब जीतता है और कितनी बड़ी रकम अपने नाम करता है।

ट्रॉफी और प्राइज मनी

इस शो के विजेता को 50 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि मेकर्स फिनाले में ऐसा ऑप्शन भी देते हैं कि अगर कुछ कंटेस्टेंट चाहें तो 50 लाख रुपए में से कुछ हिस्सा लेकर शो छोड़ सकते हैं। फिर जो भी पैसा बचेगा, वह विजेता को मिलेगा, लेकिन ऐसा हर सीजन में नहीं होता।

Read More 

क्या Rinku Singh की सगाई Priya Saroj से हुई है? सच्चाई या अफवाह? जानें पूरी कहानी

Emergency Day 1: 5 सालों में Kangana की सबसे बड़ी ओपनिंग, लेकिन असली कहानी क्या है?

Sunny Leone और Prabhu Deva धमाका: ”Badass Ravi Kumar’ के नए गाने में ऐसा क्या हुआ जो सबके होश उड़ गए?

Tarak Mehta ka ooltah Chashmah के गुरचरण सिंह ने हेल्थ को लेकर किया बड़ा खुलासा, फैंस के लिए कही दिल छूने वाली बात

Rifle Club OTT पर कब और कहां देख सकेंगे अनुराग कश्यप का ये वेस्टर्न ड्रामा? जानें पूरा सस्पेंस

https://autopatrika.com/

Autopatrika

My Name is Durgesh, I Work As a Content Writer For Autopatrika And I Love Writing Articles Very Much

For Feedback - [email protected]

Leave a Comment