iPhone 18 Pro Max आ रहा है 9 सितंबर को होगा बड़ा Apple धमाका, कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ

लॉन्च की तारीख हुई फाइनल Apple का बड़ा iPhone लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2026 को होने वाला है। इसी इवेंट में iPhone 18 Pro Max के साथ Pro सीरीज के दूसरे मॉडल भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

भारत में कितनी होगी कीमत?   iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमत अभी Apple ने confirm नहीं की है। लेकिन reports के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1.55 लाख से ₹1.60 लाख हो सकती है

6.9 इंच का बड़ा Display iPhone 18 Pro Max में करीब 6.9-inch OLED display मिलने की उम्मीद है। 120Hz ProMotion और बेहतर power efficiency के साथ स्क्रीन पहले से ज्यादा smooth और शानदार हो सकती है। वीडियो और gaming के शौकीनों के लिए यह बड़ी स्क्रीन काफी खास होगी

A20 Pro Chip से मिलेगी तूफानी Speed   फोन में नया A20 Pro processor मिलने की उम्मीद है। नई chip से performance और battery efficiency दोनों में सुधार हो सकता है। Gaming हो या AI का काम iPhone 18 Pro Max को इस मामले में काफी ताकतवर बनाया जा सकता है

48MP कैमरा का बड़ा Upgrade   Camera को लेकर इस बार काफी चर्चा है। iPhone 18 Pro Max में triple 48MP camera setup मिलने की reports हैं। सबसे खास बात, मुख्य कैमरे में variable aperture technology आने की संभावना है

Dynamic Island हो सकता है छोटा Apple इस बार Dynamic Island को पहले से ज्यादा compact कर सकता है। इससे स्क्रीन पर content देखने के लिए थोड़ा ज्यादा space मिल सकता है। हालांकि यह बदलाव अभी official नहीं है।

Battery भी हो सकती है बड़ी Reports में iPhone 18 Pro Max में पिछले मॉडल से बड़ी battery मिलने की बात कही जा रही है। A20 Pro की बेहतर efficiency के साथ Apple battery backup को और मजबूत करने की कोशिश कर सकता है

क्या iPhone 17 Pro Max से Upgrade करें?  लेकिन अगर आपके पास पहले से iPhone 17 Pro Max है, तो upgrade करने से पहले camera, battery और A20 Pro की actual performance देखना समझदारी होगी।

अब आपकी बारी क्या आप iPhone 18 Pro Max खरीदना चाहेंगे? ₹1.5 लाख+ कीमत में यह फोन आपको कैसा लगा?